Categories: Crime

बेटे की शादी का कार्ड बाँटने गये पिता की एक्सीडेंट में हुई मौत

मोहम्मद शरीफ,मनीष गुप्ता

राठ उरई मार्ग के कुम्हरिया मसगँवा के बीच एक्सिडेंट हुआ । एक की मौके पर हुई मौत । मृतक मसगँवा से अपने बेटे की शादी के कार्ड बाँट कर अपने गाँव करौदी थाना जरिया के  लिये वापस जा रहा था तभी अज्ञात चार पहिया वाहन से हुई । घटना स्थल पर पुलिस मौजूद । पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्ट मार्टम को भेजा l मामला कुछ इस प्रकार है –

हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली इलाके के मसगँवा कुम्हरिया के पास सुबह लगभग 6 बजे एक अज्ञात बोलेरो ने जरिया थाना इलाके के करौदी निवासी जगत सिंह पुत्र विरंची 50 वर्ष अपने पुत्र हेमेंत की शादी के कार्ड बाँटने राठ कोतवाली के मसगँवा गया था सुबह लगभग 6 बजे गाँव से पैदल निकल कर राठ  उरई मुख्य मार्ग पर पहुँचा ही था की अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी जगत सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई आप को बता दें की 9 मई  को बेटे की शादी होनी थी शादी की खुशियाँ ग़म में बदल गई मृतक की एक बेटी की शादी हो चुकी थी दो बेटे है जिनमे  एक की शादी थी एक छोटा है । जानकारी के मुताबिक मृतक के पास 3 बीघा खेती है ।                      
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts