Categories: Crime

हिंदू वाहिनी के सदस्यों ने निकाली रैली

फारूख हुसैन।                                  
लखीमपुर (खीरी)निघासन/ निघासन से चलकर पलिया पहुंची हिंदू रक्षा दल की रैली का नगर के युवा व्यापारी नेता व हिंदू वाहिनी के सदस्य रवि गुप्ता ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान यात्रा शहर में स्टेशन रोड मालगोदाम रोड और शब्जीमंडी रोड पर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए घूमे।

इसके उपरांत व्यापारी नेता रवि गुप्ता की अगुवाई में यात्रा में शामिल कार्यकर्ता राम जानकी मंदिर पहुंचे जहां सभी ने माथा टेकते हुए गगनचुंबी जय श्रीराम के जयकारा लगाएं। उसके बाद यात्रा को विराम दे दिया गया। यात्रा की अगवाई हिंदू रक्षा दल के प्रमुख दिलीप जायसवाल ने की।  इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक प्रभारी सतेंद्र मिश्रा, रोहित सिंगल, संजू विश्वास, अनमोल गुप्ता, संगम गुप्ता, रजनीश अग्रवाल, शिवम गुप्ता, सौरव वर्मा आलोक गुप्ता, सर्वेश भारतीय रामनिवास दिवाकर डॉक्टर युवी मोरया मुलायम सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू युवा वाहिनी व हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता शामिल है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts