Categories: Crime

दबन्गो ने घर मे घुसकर ली तलाशी विरोध करने पर महिला के साथ की मारपीट

राजू आब्दी
झाँसी – उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैधबूचड खाने बंद करने का फरमान क्या जारी किया कुछ अराजक्तत्वो की तो जैसे ईद ही आ गयी इसी फरमान का फायदा कुछ लोग अपनी दुश्मनी निकालने के लिये उठा रहे है जिससे जनता के बीच गलत सन्देश पहुच रहा है इसी क्रम मे आज सायरा बानो पत्नी वकील अहमद निवसी लक्ष्मण गंज झाँसी ने वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक को प्रार्थनापत्र देते हुवे आरोप लगाया है कि करीब दिन मे 1:00 बजे वह अपने घर पर थी की तभी अचानक विरेंद्र, पप्पू, सन्दा और कल्लू अपने साथियों के साथ उसके घर मे घुस आये पीडिता का आरोप है कि समस्त आरोपी उससे कहने लगे की हमें तुम्हारे घर की तलाशी लेनी है

तुम्हारे घर मे मुर्गे का मीट कट रहा है सायरा ने जब इन्हे मना किया की तुम लोगो को गलत खबर मिली है और हमारे घर मे ऐसा कुछ नही है और अभी मेरे घर पर कोई नही है इस पर इन आरोपियों ने सायरा के साथ मारपीट कर दी और जबरजस्ती उसके घर की तलाशी ली और सायरा की बहू और बेटी के साथ अभद्र व्यव्हार और छेडछाड़ भी किया. पीडिता का आरोप है कि आरोपियों ने खुद को शिव सैनिक बताया और कहा कि हमारे पास आदेश है पीडिता ने इसकी जानकारी थाना कोतवाली को दी मगर मगर पीडिता का कहना है कि पुलिस हिला हवाली  कर रही है. पीडिता ने वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक से दोषी व्यक्तितो के विरुध कानूनी कार्वाही करने की गुहार लगाइ. 

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts