Categories: Crime

अमेरिका और कोरियाई प्रायद्वीप के बीच बढ़ता जा रहा है तनाव

निलोफर बानो
अमेरिका उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों को लेकर चिंतित है और उसके परमाणु कार्यक्रम को अपने लिए और दक्षिण कोरिया के लिए गंभीर ख़तरा समझता है। अमरीका ने कोरियाई प्रायद्वीप में क स्ट्राईक ग्रूप और विमान वाहक युद्धपोत तैनात कर दिया है। वहीं उत्तर कोरिया ने कहा है कि वह अमरीका के साथ दो दो हाथ करने के लिए हर समय तैयार है।

गुरुवार को अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर प्योंगयांग को धमकाते हुए कहा है कि उत्तर कोरिया एक समस्या है, जिसका ध्यान रखा जाएगा। शुक्रवार को उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप में भारी परमाणु हथियारों की तैनाती को लेकर अमरीका की कड़ी निंदा की। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि अमरीका ने कोरियाई प्रायद्वीप के दुनिया के सबसे ख़तरनाक युद्ध के मैदान में परिवर्तित कर दिया है और वह इस इलाक़े को युद्ध की आग में झोंकना चाहता है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts