Categories: Crime

कोरियाई प्रायद्वीप में किसी भी समय भड़क सकती है युद्ध की आग – चीन

करिश्मा अग्रवाल
चीन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोरियाई प्रायद्वीप में युद्ध की आग किसी भी समय भड़क सकती है।शुक्रवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने यह भी कहा कि इस युद्ध में जीत किसी की भी नहीं होगी, लेकिन हां, जो पक्ष इस युद्ध की शुरूआत करेगा उसे इसकी क़ीमत चुकानी होगी।

बीजिंग में अपने फ़्रांसीसी समकक्ष के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस को संबोधित करते हुए चीनी विदेश मंत्री ने उल्लेख किया कि संकट का एकमात्र समाधान, बातचीत है। ग़ौरतलब है कि हालिया कुछ दिनों में अमरीका और उत्तर कोरिया के बीच, तनाव अपने चरम पर है।                      
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts