Categories: Crime

साहेब – सहायक चिट फंड मे कब होगी कार्यवाही

यशपाल सिंह
आज़मगढ़ : शासन के भ्रष्ट अधिकारियों के प्रति सख्ती के सुर में स्वर मिलाते हुए गुरूवार को हिन्दू युवा वाहिनी ने पूर्व जिलाध्यक्ष दीनानाथ के नेतृत्व में सहायक निबंधक फर्म्स सोसाईटी एवं चिट्स आजमगढ़ मण्डल के कार्यालय पर धरना दिया।

धरने के दौरान वाहिनी ने सहायक निबंधक पर गलत कार्य प्रणाली अपनाने सही को गलत, गलत को सही करने का आरोप लगाया। वाहिनी का आरोप था कि सहायक निबंधक कार्यालय में दलालों का बोलबाला है। उनके जरिये यहाँ हर फाइल में रिश्वत ली जा रही है। वाहिनी ने धरने के माध्यम से कार्यालय में दलालों का, भ्रष्टाचार का खेल बंद करने, सहायक निबंधक के कार्यकाल में लिए गए फैसलों की जांच करने की मांग की। वहीं सहायक निबंधक इन्द्रासन सिंह ने वाहिनी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वाहिनी बताये कि किस फाइल में पैसा लिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts