Categories: Crime

आज़मगढ़ : पौने दो लाख की हूई लूट

यशपाल सिंह
आज़मगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटात चक कटात गाँव के समीप गुरुवार की शाम को तगादा कर लौट रहे जौनपुर केराकत स्थित किराना की अमन ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी से दो बाइक से धमके छह लुटेरों ने पौने दो लाख नकदी लूट लिया। घटना को अंजाम देकर एक बाइक सवार बदमाश गोसाई बाज़ार मार्ग तो दूसरी बाइक सवार बदमाश गाँव के रास्ते से फरार होने में कामयाब रहे।

सूचना के एक घंटे बाद पहुंचे एसओ जांच पड़ताल में लगे रहे। केराकत निवासी अतुल कुमार पुत्र सतेन्द्र कुमार कम्पनी का कर्मचारी है। कम्पनी की चार पहिया गाड़ी से अतुल तगादा कर वापस लौट रहा था। कटात चक कटात के पास तीन मार्ग गोसाई बाज़ार, मंगारंवा और गम्भीरपुर के लिए निकलता है। पीड़ित कर्मचारी गोसाईं बाज़ार वाले मार्ग पर आगे बढ़ा था तभी घटना हो गयी। घटना को लेकर लोगों में दहशत था। यह भी आरोप था कि इधर कुछ दिनों इस क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में इजाफा हुआ है लेकिन पुलिस फिलहाल सुस्त बनी हुई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts