Categories: Crime

प्रशांत भूषण की मुश्किलें नहीँ हुई कम,नया केस हुआ दर्ज़

मनोज गोयल (मंडल प्रभारी)

भगवान कृष्ण पर आपत्तिजनक ट्वीट कर विवादों में गिरने वाले अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने भले ही ट्वीट कर माफी मांग ली हो लेकिन लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में प्रशांत भूषण के खिलाफ अब एक और केस दर्ज हो चुका है।

हिंदू महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने किया है केस:
पुलिस के मुताबिक अखिल भारत हिंदू महासभा के अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। योगेंद्र वर्मा ने प्रशांत भूषण पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
क्या था ट्वीट:
प्रशांत भूषण  ने उत्तर प्रदेश में ‘एंटी रोमियो’ अभियान पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया था कि,‘‘ रोमियो ने तो केवल एक महिला से प्यार किया था, जबकि कृष्ण तो पौराणिक काल में भी गोपियों को छेड़ा करते थे. क्या आदित्यनाथ में अपने कार्यकर्ताओं को कृष्ण विरोधी दल बुलाने की हिम्मत है.’’ हालांकि बाद में भूषण ने अपने ट्वीट के लिए माफी मांगी थी और इस ट्वीट हटा दिया था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts