Categories: Crime

अंगूरी भाभी के बाद अब अनीता भाभी भी छोड़ सकती है शो

करिश्मा अग्रवाल (विशेष संवाददाता)
भाभी जी घर पर हैं  सीरियल में अंगूरी भाभी यानि शिल्‍पा शिंदे के बाद अब अनीता भाभी यानि सौम्‍या टंडन भी शो  को अलविदा कहने वाली हैं।जी हां। यकीनन इस खबर से इस सीरियल के फैंस को बहुत बुरा लग रहा होगा लेकिन सूत्रों की मानें तो यह खबर सच है।

कहां जा रहा है कि सौम्या टंडन का शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ के साथ कॉन्ट्रैक्ट पूरा हो चुका है और वह इसे दोबारा बढ़ाने के मूड में नहीं है ।सोम्या टंडन के शो छोड़ने के पीछे की असल वजह तो नहीं बता सकते लेकिन ऐसा कहा जा रहा है की सौम्या टंडन एक तरह का किरदार निभाते निभाते उब चुकी हैं और इसलिए कुछ नया करने के लिए वह इस शो को अलविदा कह रही हैं। अब देखना यह होगा की शो की दोनों असल अभिनेत्रियों के शो से जाने के बाद शो की टीआरपी और फैन फॉलोइंग पर क्या असर पड़ता है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts