Categories: Crime

थ्रेशर मे गेहूं लगाते समय युवक की मौत

सी.पी.सिंह विसेन

बलिया:–उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम बभनौली पोस्ट तेलमा जमालुद्दीनपुर में आज सुबह थ्रेसर में गेहूं लगाते  समय गमछा फस जाने के वजह से मुकेश वर्मा उम्र लगभग 37 वर्ष जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मौत कि खबर लगते ही परिजनों सहित गांव में  कोहराम मच गया। सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। तथा गाँव मे सन्नाटा पसरा हुअा है।

मौत की सुचना मिलते ही  मौके पर पहुचे उभांव प्रभारी निरीक्षक जयचन्द भारती, बेल्थरारोड एस डी एम  बाबू राम, तहसीलदार शिवधर चौरसीया, नायब तहसीलदार योगेन्द्र प्रसाद,मौके पर पहुच आवश्यक दिशानिर्देश दिये। तथा लाश का पंचनामा तैयार कर पी एम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया। युवक के मौत की खबर लगते ही बिल्थरारोड विधायक धनन्जय कनौजिया भी मौके पर पहुच शोकाकुल परिवार को ढाढस बधाया ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts