Categories: Crime

घोर कलयुग – भाई ने किया भाई का क़त्ल,फिर भी नहीं कोई मलाल

रविशंकर दुबे / रामपुर : पैसो के आगे खून के रिश्तों की कोई क़दर नहीं पैसो के खातिर भाई भाई के खून का प्यासा हो गया है और अपनों का खून बहाने में उसको कोई अफ़सोस न कोई पछतावा हो रहा है…जी हाँ पाँच दिन पहले हुई फाल्वर की हत्या उसका सगा बड़ा भाई ही निकला हत्यारा अपर पुलिस अधीक्षक ने किया हत्या का खुलासा।

रामपुर के थाना शहज़ादनगर के जंगल में 11 अप्रैल को थाने के फाल्वर का शव मिला था उसकी रस्सी से गला घोट कर हत्या की गयी थी इस हत्या का मुकद्दमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया था क्राइम ब्रांच और थाना शहज़ादनगर पुलिस इस हत्या की जाँच में लगी थी मृतक डालचंद की हत्या उसके सगे बड़े भाई प्रेम सिंह ने अपने दोस्त दीपक के साथ मिलकर की थी इस हत्या का खुलासा आज एएसपी ने किया।
पूछताछ में आरोपी प्रेम सिंह ने बताया मेरे पिता रामपुर पुलिस विभाग में सरकारी फाल्वर थे ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गयी थी जिस कारण मृतक आश्रित की नौकरी मुझे मिलना चाहिए थी लेकिन मेरी माँ ने नौकरी मुझे न दिलाकर मेरे छोटे भाई डालचंद को दिला दी। डालचंद मेरी मदद करता था… लेकिन बाद में उसने मेरी मदद करना बन्द कर दी और मेरी आर्थिक स्थिति भी ख़राब थी इस वजह से मैने अपने भाई को मारने का प्लान बनाया और इस हत्या में मैने अपने दोस्त दीपक को शामिल किया और अपने भाई मृतक डालचंद को बहाने से बुलाया और धमोरा में नहर किनारे बैठ कर हम तीनों ने खूब शराब पी और बाद में डालचंद के गले में रस्सी बांध कर उस की हत्या कर दी और वहाँ से भाग गये बरहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है वहीं ए एस पी तारिक़ मुहम्मद ने इस हत्या का आज खुलासा किया है और बताया के मृतक आश्रित में डालचंद को फाल्वर की नौकरी मिल गयी थी । इस द्वेशवश उसके बड़े भाई प्रेम सिंह ने अपने दोस्त दीपक के साथ मिलकर अपने भाई की हत्या की थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts