Categories: Crime

कैंडिल मार्च निकालकर दी गयी सुकमा के शहीदों को श्रद्धांजलि।

सुदेश कुमार / बहराइच

आज दिन बुधवार को बहराइच के सभी वर्गों व छात्रों द्वारा केडीसी चौराहे से शहीद स्मारक तक कैंडिल मार्च निकालकर सुकमा में शहीद हुए 26 जवानों के प्रति श्रद्वांजली अर्पित की गयी। इस मौके पर शहीद स्मारक में 2 मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों के प्रति सम्मान दिया गया।

इसके पश्चात छात्रों ने मीडिया के माध्यम से इस भयावह घटना का विरोध किया और वर्तमान की केंद्र सरकार से निवेदन किया कि इस घटना को अंजाम देने वाले उन नक्सलियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।

इस मौके पर मुख्य रूप से शशांक सिन्हा,छात्र अमित शुक्ला,छात्र राजा मिश्रा,अक़दस शेख(संस्थापक सोच),शाकिब खान दानिश, नूर आलम वारसी,अरशद आदि सभी वर्ग के लोग मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts