Categories: Crime

बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

यशपाल सिंह

आजमगढ़. आज़ अतरौलिया थाना क्षेत्र के छितौनी चौराहे के समीप बुधवार को दिन में आमने-सामने बस और बाइक की टक्कर हो गयी। बाइक बस के अगले चक्के के नीचे आ गयी जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान विजय विश्वकर्मा पुत्र सभाजीत विश्वकर्मा निवासी जगदीशपुर अतरौलिया के रूप में हुई। पुलिस मौके पर पहुँच कर कार्रवाई में जुटी थी।

वहीं जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवपुर कमालपुर में मंगलवार की शाम को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मऊ जनपद के घोसी क्षेत्र के करमपुर निवासी 65 वर्षीय राजेन्द्र सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह की मौत हो गयी। वहीं शहर कोतवाली के माम्रखापुर में बुधवार सुबह थ्रेसर से मड़ाई करते समय प्रमोद 18 पुत्र इन्दर घायल हो गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts