Categories: Crime

एयरपोर्ट पर 10 लाख रुपये के साथ पकड़े गए सपा विधायक

(जावेद अंसारी)

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सैदपुर से सपा विधायक सुभाष पासी के पास 10 लाख रुपए बरामद किए. इनकम टैक्स विभाग की टीम विधायक से पूछताछ कर रही है.

बता दें, कि सपा विधायक जैसे ही सुभाष पासी मुंबई से स्पाइस जेट की फ्लाइट से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे. वहां पहले से मौजूद इनकम टैक्स के अधिकारियों ने उनकी तलाशी ली. जहां से 10 लाख रुपये बरामद हुए. वहीं टीम विधायक की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है.
इस मामले में जब इनकम टैक्स की टीम ने विधायक से रुपए के संबंध में प्रमाण मांगे तो, उन्होंने साक्ष्य दे दिया. फिलहाल अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. गौरतलब है कि गाजीपुर से इस बार समाजवादी पार्टी को छह में से दो सीट मिलीं थी. जहां सैदपुर से विधायक सुभाष पासी दोबारा चुनाव में जीत दर्ज की थी.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts