Categories: Crime

अराजकत्तवो ने तोड़ा नगर पालिका द्वारा बनवाया जा रहा सार्वजनिक शौचालय, चौकीदार ने दी गवाही

पालिकाध्यक्ष ने लोगों के साथ मिलकर किया चक्काजाम
फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी //पलिया कलां =लखीमपुर खीरी  के कोतवाली पलिया क्षेत्र में निम्राण हो रहे सार्वजनिक शौचालय को बीती रात कुछ अराजकतत्वो के तोड़ने के कारण आक्रोशित नगर पालिकाध्यक्ष और कुछ लोग चक्का जाम कर अनशन पर बैठ गये ।उनका आरोप है कि यह सब मौजूदा विधायक के इशारे पर करवाया गया है और उन्होंने शौचालय तोड़ने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्य वाही की माँग की है साथ ही मौके पर तैनात चौकीदार ने भी शौचालय तोड़ने वाले की पुष्टि की है । इस बात की  जानकारी होने पर मौके पर पहुँचे कोतवाल ने सभी को समझा बुझा कर जाम खुलवाया ।

आपको बता दें कि यह सार्वजनिक शौचालय का निर्माण  पलिया क्षेत्र के मेला गेट के सामने नगर पालिका परिषद के द्वारा लोगों की परेशानियों को देखते हुए करवाया जा रहा था परतु वहाँ पर शौचालय बनवाने से वहाँ मौजूद दुकानदारों का एतराज था क्योंकि  वहाँ पर वह अपनी फलों की दुकान लगाते थे और शौचालय बनने से उनको परेशानियाँ हो रही थी और उन्होंने इस बात पर उप  जिला धिकारी से बात की थी जिसके चलते निर्माण कार्य को रोक दिया गया था परतु उसके बावजूद बीती रात को कुछ लोगों ने मिलकर उस शौचालय को तोड़ दिया जिसका पता चलते ही आक्रोशित पालिकाध्यक्ष के बी गुप्ता व्यापारियों के साथ वहाँ पहुँच गये और उन्होंने दुधवा चौराहे से स्टेशन चौराहे की ओर जाने वाली रोड को जाम कर दिया ।पालिकाध्यक्ष के बी गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह आपत्ति जनक कार्य मौजूदा विधायक की शय पर किया गया है साथ ही उन्होंने मौजूदा पार्टी बी जे पी के लिए निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी  गुडों की पार्टी है ।जिसमें मौके पर पहुँच कर कोतवाल वी के सिंह के द्वारा समझाने पर उन्होंने जाम खोला साथ ही आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्य वाही करने की बात कही है और उधर मौके पर मौजूद चौकीदार ने भी शौचालय तोड़ने वालों की पुष्टि की है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts