Categories: Crime

पटना – एसएसपी ने पूछा, बरामद शराब कहां है? थानेदारों ने कहा- सर, चूहे पीते जा रहे हैं।

पटना
बिहार में शराबबंदी के बाद भी शराब की तस्करी जारी है। पटना एसएसपी मनु महाराज उस वक्त सन्न रह गए हैं जब थानेदारों ने कहा कि मालखाने में रखी शराब को चूहे पी जा रहे हैं। जवाब सुन कुछ देर के लिए पटना एसएसपी मनु महाराज सन्न रह गए। उसके बाद उन्होंने तुरंत एक फैसला सुना दिया।

एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि अब थाने में तैनात पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों की भी ब्रेथ एनालाइजर के जरिए जांच की जाएगी। पकड़े जाने पर उक्त पुलिसकर्मी की नौकरी तुरंत चली जाएगी। दरअसल, एसएसपी मनु महाराज ने क्राइम मीटिंग बुलाई थी और उन्होंने थाने द्वारा बरामद शराब के संबंध में जब जानकारी ली तो उन्हें पता चला कि पुलिस द्वारा जप्त की गई शराब या तो थाने के मालखाने में बर्बाद हो गई है या फिर उन्हें चूहे पी गए हैं। गौरतलब है कि हाल के दिनों में पटना के विभिन्न थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में शराब की बरामदगी हुई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Bihar

Recent Posts