Categories: Crime

पांच लोगों पर दहेज को लेकर संतप्त करना व विवाहिता को मारकर लाश गायब करने का मुकदमा पंजीकृत

सुहैल अख्तर
घोसी(मऊ)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरायगणेश निवासी के पांच लोगों पर दहेज को लेकर संतप्त करने एवं विवाहिता को मारकर लाश गायब करने का मुकदमा दायर हुआ जिसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

 जानकारी के अनुसार बलिया जिले के बाँसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह की पुत्री 25 वर्षीय प्रीति सिंह की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरायगणेश निवासी पंकज सिंह पुत्र दिनेश सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनो बाद पंकज के परिवार वाले दहेज की मांग को लेकर प्रीति को प्रताडित करना आरम्भ कर दिए और विगत दो दिनो से प्रीति का कुछ भी अता पता नहीँ है। जिस पर प्रीति के पिता संतोष कुमार सिंह ने प्रीति के पति पंकज सिंह, ससुर दिनेश सिंह, चचिया ससुर सुनील सिंह, चचिया सास व ददिया सास पर धारा 498A , 304 Bd 3/4 पी.डी. एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसमें पंकज के पिता दिनेश सिंह की गिरफ्तारी होई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts