Categories: Crime

बोको हराम ने दी राजधानी अबूजा को निशाना बनाने की धमकी

करिश्मा अग्रवाल
आतंकी संगठन बोको हराम ने धमकी दी है कि वह नाइजीरिया की राजधानी अबूजा पर हमला करने जा रहा है। सहारा रिपोर्टर्ज़ को मिलने वाली वीडिया क्लिप में एक व्यक्ति ने ख़ुद को बोको हराम का लड़ाका बताते हुए धमकी दी है कि अबूजा सहित कई शहरों में और बम धमाके किए जाएंगे।

ज्ञात रहे कि 3 मई को नाइजीरिया के सुरक्षा सूत्रों ने कहा था कि बोको हराम का सरग़ना अबुबक्र शेकाउ एक वायु हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है। बोको हराम संगठन मुख्य रूप से बोर्नो प्रांत में सक्रिय है और राजधानी अबूजा को उसकी पहुंच से बाहर समझा जाता है लेकिन गत अप्रैल महीने में देश के सुरक्षा सूत्रों ने कहा था कि उन्होंने राजधानी अबूजा में अमरीका ब्रिटेन के दूतावासों पर बोको हराम के हमले की योजना को नाकाम बना दिया था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts