Categories: Crime

आखिर कौन मार सकता है 60 साल की बुज़ुर्ग महिला को ?

अंजनी राय 

बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र गोलौना करवनिया गांव मे एक महिला की धारदार हथियार से हत्‍या कर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शांति देवी 60 वर्ष पत्‍नी मणिशंकर गुप्‍ता सोमवार की सुबह शौच के लिए बाहर निकली लेकिन देर तक नही लौटी।

परिजन जब उनकी तालाश में निकले तो शांति की लाश नाली में औधेमुंह पड़ी हुई थी। सिर पर गहरे चोट का निशान था। पति की तहरीर पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि जिस नाली में शांति की लाश मिली, उसके लिए रविवार को पड़ोसियों से विवाद भी हुआ था। मृतका के पति ने हत्‍या की आशंका जाहिर की है हालांकि पुलिस का कहना है कि पीएम रिर्पोट आने के बाद ही स्थिति स्‍पष्‍ट हो सकेंगी

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts