Categories: Crime

भरभराकर गिरी मिट्टी की दीवार, पड़ोस की महिला की दबकर मौत

अंजनी राय 

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के भोछपरा गांव में सोमवार की सुबह भरभरा कर गिरी दीवार के मलवे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

भोजछपरा निवासी गीता देवी (40) शिवानंद बिंद रोज की तरह सोमवार को अपने घर का काम निपटा रही थी। इसी बीच पड़ोसी की मिट्टी की दीवार जोरदार आवाज के साथ गिर गई, जिसकी जद में आने से गीता और उसकी बहन का पुत्र लक्ष्मण (14) पुत्र दशरथ गंभीर रूप से घायल हो गये। आस पास के लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts