Categories: Crime

बलिया होटलों और लाॅज में पुलिस ने की छापेमारी

अंजनी राय
बलिया। नगर के होटल व लॉजों में मंगलवार को छापेमारी हुई। इस दौरान पुलिस के हाथ कोई आपत्तिजनक सामान नहीं लगा। इससे आम जनता राहत महसूस कर रही थी। नगर के कुछ होटल व लॉजों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। दो दिन पूर्व ही एक किशोरी के साथ एक युवक पकड़ा गया था।

इसको लेकर पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो गया था। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने होटल व लॉजों में जमकर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने होटल व लॉजों के मैनेजर के साथ आईडी से कमरों में रह रहे लोगों का मिलान किया। इस दौरान पुलिस ने कमरों की तलाशी भी ली। पुलिस के हाथ कुछ विशेष लगा नहीं। ओक्डेनगंज चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि संदिग्धों की चे¨कग कार्य अनवरत चलता रहेगा। कहा कि होटलों में ठहरने वालों का पूरा डिटेल रखने को संचालकों को कहा गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts