Categories: Crime

गिट्टिया तो बिछी है साहेब अब रोड भी बनवा दे

सुदेश कुमार                      
बहराइच वैसे तो क्षेत्र में सड़को की कोई कमी नही है। लेकिन सड़को पर पड़े पत्थर से 1 वर्ष से राहगीर बेहाल है। सड़को पर वाहन से चलना तो क्या पदल चलना भी दुर्लभ है। कागजो पर भले ही सड़को के बनने के नाम पर करोडो़ रूपयें खर्च किये जा रहे है।लेकिन जमीनी हकिकत कुछ और बंया कर रही है।

बेहाल सड़को की हकीकत देखनी हो तो बहराइच जिले दरगाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत  खैरा से कादिया पुर की रोड है मार्ग की यात्रा कर लीजिए जहाँ खैरा से कादिया पुर तक सिर्फ गिट्टियां बिछा दी गयी है।गिट्टियों के बिछायें लगभग 1 वर्ष हो गये,लेकिन अभी तक बिछी गिट्टियो पर मरहम लगाने का कार्य नही कराया गया है।जिससे गिट्टियां राहगिरों के पैरों में चुभ रही है।  ठेकेदार बताया कि समस्या संज्ञान में है लेकिन निर्माण कार्य क्यों रूका है इसका कारण ज्ञात नही है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: SpecialUP

Recent Posts