Categories: Crime

जहरीले जन्तु के काटने से अधेड़ की मौत

मो आफताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। कौशाम्बी जनपद के पाइंसा थाना क्षेत्र के उदहिन खुर्द गांव में गत दिनों खेत जा रहे एक किसान को जहरीले जन्तु ने काट लिया था। परिवार के लोगों ने उसे पहले जिला अस्पताल ले गये। जहां उसकी हालत नाजुक देख इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार जनपद के पाइंसा थाना क्षेत्र के उदहिन खुर्द गांव निवासी लाल बहादुर ४५ पुत्र ज्ञान सिंह एक जून को दोपहर खेत जा रहा था तभी किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया था। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसकी हालत नाजुक देख इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में तीन पुत्र, एक पुत्री और पत्नी पुष्पलता मां सूरजकली का रो-रोकर बुरा हाल है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts