Categories: Crime

आजमगढ़ में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में सिपाही घायल

यशपाल सिंह.

आजमगढ़. बदमाशो और पुलिस के आमने सामने मूटभेड़ में एक  सिपाही घायल हो गया है और पुलिस के जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश को पैर में लगी गोली. घायल बदमाश 15 हज़ार का इनामी छोटू यादव बताया जा रहा है. घायल बदमाश को छोड़ कर उसके तीन अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गए है. पुलिस ने घहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है. गोलीबारी में घायल बदमाश

घटना के संबध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रास्ते आजमगढ़ के तरवा थानाक्षेत्र के रास्ते शहर में दाखिल होने वाले बदमाशो को चेकिंग के दौरान पुलिस ने रुकने का इशारा किया. पुलिस को देख बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया.बदमाश २ मोटर सायकल पर सवार थे और कुल 4 कि संख्या में थे.जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को पैर में गोली लगी है जिसको घायल छोड़ कर उसके अन्य साथी फरार हो गए. पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को मंडलीय चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया है. घायल बदमाश 15 हज़ार का इनामी छोटू यादव बताया जा रहा है.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts