Categories: Crime

मानसिक विक्षिप्त ने काटा पत्नी का सिर और कटा सिर लेकर पहुंचा पुलिस चौकी

फारूख हुसैन

लखीमपुर खीरी. थाना नींव गांव अंतर्गत एक गांव मे एक पचपन वर्षीय मानसिक रोगी ने उत्तेजित होकर अपनी पत्नी का बांके से सिर काट डाला  यही नहीं खून से सना बांका व पत्नी का कटा सिर लेकर वह विक्षिप्त पुलिस चौकी वेहजम भी पहुंचगया जहां मौजूद पुलिस कर्मी खून से सना बांका व कटा सिर देख कर सकते मे आ गये  मृतका के 18 वर्षीय पुत्र सुनील के द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार उसके पिता राम सेवक मनोरोगी हैं पिता का इलाज लखीमपुर के मनोचिकित्सक दिनेश दुआ के पास से चल रहा था

आज प्रात: सात बजे राम सेवक व पत्नी ऊषा देवी दोनो खेत पर गये थे जहां किसी बात को ले कर उनका कुछ विवाद आपस में हो गया और मनोरोगी राम सेवक ने उत्तेजना मे आकर अपनी पत्नी ऊषा पचास वर्ष पर बांके से प्रहार कर दिया और सिर काट कर बांके व पत्नी के कटे सिर के साथ सीधा पुलिस चौकी बेहजम पहुंच गया सुबह सुबह खून मे सने बांके के साथ कटे हुये महिला के सिर को वाल पकड कर लटकाये रामसेवक को देख कर पुलिस कर्मियो के भी होश उड गये उन्होने समझा बुझा कर रामसेवक को शान्त करा कर घटना की जानकारी लेकर आला अफसरो को घटना की जानकारी दी इस समय महिला का सिर विहीन शव खेत मे ही पडा है पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है व रामसेवक को कस्डटडी मे ले लिया गया है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeSpecial

Recent Posts