Categories: Crime

सड़को पर दौड़ते यमराज ने लील लिया सोते हुवे युवक की ज़िंदगी

उमेश गुप्ता

बलिया : नगरा थाना क्षेत्र के मलप गाँव के राजभर बस्ती में शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे मलप व ताड़ीबड़ा गांव को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग के किनारे सो रहे एक 22 वर्षीय युवक की मौत ट्रक की चपेट में आ जाने से हो गई।युवक की मौत से परिजनों सहित राजभर बस्ती में कोहराम मच गया।सुचना पर पहुँची नगरा पुलिस ने ट्रक सहित चालक को कब्जे में ले लिया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

मलप गाँव के राजभर बस्ती निवासी शैलेष राजभर 22 पुत्र शिव जी राजभर मलप- ताड़ीबड़ा गाँव पीच सम्पर्क मार्ग के किनारे मैदान में रात को सोया था।कही से चालक ट्रक लेकर आया और खाली मैदान में ट्रक को घुमाने के लिए बैक कर रहा था।बैक करते वक्त मैदान में सोया शैलेष ट्रक की चपेट में आ गया।जिससे उसकी मौत हो गई।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts