Categories: Crime

अनियंत्रित बाईक से गिर कर दो युवक गम्भीर रुप से घायल डाक्टर ने किया जिला अस्पताल रेफर

उमेश गुप्ता

बलिया : नगरा।थाना क्षेत्र के नगरा बेल्थरारोड मुख्य मार्ग पर गौवापार के समीप अनियंत्रित बाइक से गिर कर दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग घायलो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुचाया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने एक युवक को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

थाना क्षेत्र के इंदासो गाँव के दो युवक गणेश 30 पुत्र हीरा व सरविन्द 23 पुत्र श्यामदेव घर से बाइक से मालीपुर के तरफ जा रहे थे।अभी गौवापार के समीप ही पहुँचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई।जिससे दोनों गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलो को पीएचसी नगरा पहुँचाया गया।जहाँ चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद गणेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जबकि सरविन्द का उपचार अस्पताल पर चल रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts