Categories: Crime

आग लगने से पूरा का पूरा गाँव हुआ जलकर राख

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी //लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के ग्राम बंगलापुरवा में एक ग्रहणी द्वारा घर में  खाना बनाते समय आग लग गयी जिसमें लगभग पूरा का पूरा गाँव जलकर राख हो गया और साथ  ही आग बुझाने के दौरान एक ग्रामीण बुरी तरह झुलस गया जिसे क्षेत्र के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है , सूचना मिलने मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुँचने पर  आग पर काबू पाया जा गया  ।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के  अनुसार थाना निघासन क्षेत्र के ग्राम  बंगलापुरवा में ग्राम की ही एक महिला द्वारा  घर में खाना बनाते समय तेज हवा के चलते आग लग गयी ,तेज हवा के चलते जल्द ही आग ने अपना उग्र रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरा का पूरा गाँव ही उसकी चपेट में आ गया और उसमें पूरा गाँव जलकर राख हो गया साथ ही आग लगने से ग्राम वासियों के घरों में रखा हुआ अनाज कपड़े और उनका जरूरी सामान जलकर राख हो गया ।गाँव वालों ने मुश्किल से भागकर अपनी जाने बचाई  आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुँच गयी जिससे आग पर काबू पाया जा सका । परंतु आग बुझाने के दौरान मनु नाम का ग्राम वासी गंभीर रूप से झुलस गया जिसे निघासन के ही एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया है  जहाँ पर उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts