Categories: Crime

शौच हेतु गई महिला के साथ हुआ दुराचार

यशपाल सिंह

आजमगढ़। बिलरियागंज क्षेत्र के एक गांव में स्थित मायके में रह रही 26 वर्षीय विवहिता के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की रात बताई गई है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर घटना के छानबीन में जुट गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मायके में रह रही विवाहिता मानसिक रोग से ग्रसित है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर से शौच के लिए सिवान में गई थी। वापस घर लौटते समय गांव के ही धर्मबीर पुत्र सुरजू ने एकांत स्थान पर उसे पकड़ लिया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजन पीड़िता को लेकर बिलरियागंज थाने पहुंचे। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। शनिवार को महिला पुलिस अभिरक्षा में पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts