Categories: Crime

दरोगा जी का वयरलेस सेट सहित अन्य सामान जलकर खाक

यशपाल सिंह
अंबारी (आजमगढ़)। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी पुलिस चौकी प्रभारी के आवास में शनिवार की रात गैस रिसाव के चलते आग लग गई। पत्‍नी और बच्‍चे तो जान बचाकर भागने में सफल रहे लेकिन गृहस्‍थी का सामान जलकर खाक हो गया।
अंबारी पुलिस चौंकी प्रभारी राजेश उपाध्‍याय का परिवार पुलिस चौकी के पास स्थित आवास में रहता है। शनिवार की रात करीब 9 बजे राजेश की पत्‍नी भोजन बनाने के लिए किचन में गई। उन्‍होने जैसे ही गैस चुल्‍हा जलाया गैस रिसाव के चलते सिलेंडर में आग लग गई। इसके बाद राजेश की पत्‍नी शोर मचाते हुए बच्‍चों के साथ बाहर भागी। आसपास के लोग जबतक मौके पर पहुंचते आग भयावह रूप धारण कर चुकी थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी लेकिन वाहन समय से नहीं पहुंच सका जिसके कारण सिलेंडर में ब्‍लास्‍ट हो गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। इस घटना में चौकी प्रभारी का वायरलेस हैंड सेट व गृहस्‍थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts