Categories: Crime

लखनऊ मेट्रो की बाउंड्री पैनल गिरने से 1 छात्र की मौत,1 घायल

समीर मिश्रा
लखनऊ,13 जुलाई लखनऊ मेट्रो की लापरवाही के चलते फिर हादसा हो गया। गुरुवार को हुए हादसे में स्कूटी सवार एक छात्र की मौत  हो गई और एक छात्र घायल हो गया। हादसे का शिकार हुए छात्र कॉल्विन तालुकेदार में पढ़ने के लिए जा रहे थे।

सुबह यह हादसा लखनऊ यूनिवर्सिटी के सामने हुआ। यहां मेट्रो का काम चल रहा है। स्कूटी से स्कूल जा रहे छात्रों पर मेट्रो का बाउंड्री पैनल गिर गया। इसमें संडीला के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अशहर सईद के 17 वर्षीय बेटे इस्माइल की मौत हो गई। वह कॉल्विन तालुकेदार में इंटर का छात्र था। घायल छात्र का नाम जईन खान बताया जा रहा है। दोनों छात्र स्कूटी से परिवर्तन चौराहे से आ रहे थे। लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने पहुंचने पर यह हादसा हो गया।
हादसा होते ही अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों और स्कूल जा रहे अन्य छात्रों उनकी मदद की। परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। दोनों छात्रों को तुरंत समीप के विवेकानंद अस्पताल ले जाया गया,  पर इस्माइल को बचाया नहीं जा सका। घायल छात्र को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts