Categories: Crime

कानपुर की स्नेहा सिंह का प्रो कब्बडी में हुआ चयन

समीर मिश्रा.
कानपुर जिले के बर्रा निवासी (Pro Kabaddi League 2017) स्नेहा सिंह उर्फ डाली सिंह का स्टार गोल्ड में आने वाले प्रो कबड्डी में सिलेक्शन हो जाने पर आज जब वो कानपुर पहुंची तो उनके घर वालो ने जमकर खुशियां मनायी. कानपुर अपने घर पहुंचने पर डाली के घरवालों ने ढोल बजवाये और मिठाईया बांटी।वहीं स्नेहा के घरवाले बहुत खुश हैं कि उनकी बेटी ने उनका नाम रोशन किया है।साथ ही साथ कानपुर का भी नाम रोशन किया है।

उत्तर प्रदेश कबड्डी की खिलाडी स्नेहा सिंह ने बताया कि वो तमिलनाडु में सीनियर नेशनल कबड्डी का मैच खेलने गयी थी।वही पर कबड्डी के लिये ट्रॉयल हुआ जिसमें पहली लिस्ट में वह सेलेक्ट हो गईं।प्रो. कबड्डी में नाम आने से वो काफी खुश हैं और वो देश के लिये भी खेलना चाहती हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: KanpurSports

Recent Posts