नितेश मिश्रा.
मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दिनांक 02.07.2017 की रात्रि सोनू घाट में मोबाइल की दुकान में हुए चोरी के अभियुक्त मोबाइल, रिचार्ज कूपन लेकर बिहार में बेचने जाने के लिए रेलवे स्टेशन जाने वाले हैं। इस सूचना पर विश्वास करके प्रातः 5ः00 बजे पुलिस टीम द्वारा रेलवे रोड पुलिस चौकी के पास चेकिंग प्रारम्भ की गयी। तभी चौकी के पास रेलवे स्टेशन जा रहे 03 संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर चेक किया गया। जिनके कब्जे से 02 मोबाइल, विभिन्न कम्पनियों के रिचार्ज कूपन व 4,900/-रूपये नकद मिले। नाम पता पूछने पर अपना नाम 1.अंकलेश कुमार पुत्र रामचन्द्र, निवासी सुविखर, थाना खुखुन्दू, जनपद देवरिया, 2.दीपक कुमार प्रजापति पुत्र जगरनाथ, निवासी सुविखर, थाना खुखुन्दू, जनपद देवरिया, 3.अभय यादव उर्फ विश्वजीत पुत्र मदन यादव, निवासी गोपालपुर, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया बताये। उक्त के बारे में पूछा गया और रसीद दिखाने को कहा गया तो रसीद दिखाने में असमर्थता जाहिर किये। जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि यह सब माल चोरी का है, जिन्हे हमने दिनांक 02.07.2017 की रात्रि में सोनूघाट स्थित बन्टी मोबाइल ट्रेडर्स की दुकान से चोरी किये थे। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…