Categories: Crime

प्रेमी युगल ने लगायी फांसी

इमरान सागर
शाहजहांपुर,खुंटार:-जिले में आज एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि खुटार थाना क्षेत्र के रौतापुर कलां गांव निवासी अरविंद पाल (20) और उसकी प्रेमिका सीमा पाल (18) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी युगल के परिवार के लोग उनकी शादी के खिलाफ थे। आज तड़के करीब चार बजे दोनों अपने-अपने घरों से निकले और गांव से 500 मीटर दूर खेतों में बिजली के टावर पर फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि सीमा ने अपने दुपट्टे से जबकि अरविंद ने अपनी पैंट की मदद से फांसी लगायी। इस वारदात में लड़की की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पैंट फट जाने से लड़का नीचे गिर गया। सुबह जब ग्रामीण उस तरफ गए तो उन्होंने अरविंद को तड़पता हुआ देखकर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां थोड़ी ही देर बाद उसकी भी मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts