Categories: Crime

नाबालिक लड़की का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

सुरेश दिवाकर
रामपुर. नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, परिजनों की तहरीर पर दो युवको और एक युवती पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म सहित कई धाराओ में मुक़दमा दर्ज कराया गया है। मामला यूपी के जिला रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र का है, जहाँ क्षेत्र के एक गाँव की नाबालिग लड़की को उसकी सहेली ने फ़ोन कर थाना क्षेत्र के धक्का नगलिया मोड़ पर बुलाया जहाँ से दो युवक जबरदस्ती नाबालिग को और उसकी सहेली को गाड़ी में बैठाकर ले गए कुछ दूर जाकर पीड़ित नाबालिग की सहेली को गाड़ी से उतार दिया और दोनों युवक लड़की को नैनीताल ले गए जहाँ उसके साथ दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है, आरोपियो ने पीड़िता को नैनीताल ले जाकर उसके साथ रेप किया, युवती सहित तीन लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts