Categories: Crime

मृतक किसान के घर सांत्वना देने पहुँचे सपा प्रदेशाध्यक्ष, कहा समाजवादी पार्टी बनेगी किसानों की आवाजः

राहुल मसवासी 

बाजपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप रावत ने कर्ज से त्रस्त होकर आत्महत्या करने वाले ग्राम बांसखेड़ी निवासी युवा किसान बलविन्दर सिंह सरना के आवास पर जाकर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। साथ ही मृतक के परिजनों को अभी तक किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता उपलब्ध न करवाये जाने एवं सरकार के किसी भी नुमाईन्दे द्वारा मृतक किसान के घर न पहुँचने पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए श्री रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की अवाज बनेगी।

अन्नदाताओं की आवाज को किसी भी कीमत पर दबने नहीं दिया जाएगा। शासन प्रशासन स्तर से मृतक परिवार के घर किसी का न पहुँचना बेहद शर्मनाक है। केन्द्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण आये दिन किसान आत्महत्यायें कर रहे है। उन्होंने मृतक किसान के परिजनों को दस लाख रूपये मुआवजा, मृतक किसान की पत्नी को सरकारी नौकरी दिये जाने एवं पूर्ण कर्ज माफी किये जाने की माँग को लेकर सपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सब्बरवाल व सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द यादव को किसानों व सपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर एसडीएम कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठने को कहा। इस मौके पर मलूक सिंह, सुरेन्द्र सरना, जगीर सिंह, विनोद कुमार, फादर डेनियम आदि थे।                        

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts