Categories: Crime

पुल की रेलिग तोड़ डम्फर गिरा नदी मे

यशपाल सिंह

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मसीरपुर के समीप गुरुवार की भोर में करीब 3.30 बजे वाराणसी की ओर से आ रहा पत्थर लदा डंफर अनियंत्रित होकर बेसो नदी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। इस हादसे में डंफर चालक घायल हो गया। घायल चालक का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है

मिर्जापुर जनपद से पत्थर लादकर जनपद में आ रहा डंफर गुरुवार की भोर में देवगांव कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहा था। उसी दौरान चालक को झपकी आई और अनियंत्रित डंफर मसीरपुर स्थित बेसो नदी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गया। इस हादसे में डंफर चालक रामबहादुर (44) पुत्र स्व. दुर्जन प्रजापति घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल चालक बालपुर चकिया थाना क्षेत्र गंभीरपुर का निवासी बताया गया
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts