Categories: Crime

वाईक व नगदी लूटकर बदमाश फरार

यशपाल सिंह

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के बाकरकोल गांव के पास बुधवार की देर रात बाजार से घर जा रहे बाइक सवार युवक को पीछे से आए बोलेरो सवार बदमाशों ने वाहन में टक्कर मारकर रुकने को मजबूर कर दिया। वाहन से उतरे बदमाश युवक को मारपीटकर उसकी बाइक तथा जेब में रखी 26 हजार नगदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा घटना की सूचना मुकामी थाने को दी गई। पुलिस घटना को संदिग्ध बताते हुए मामले की छानबीन कर रही है।

क्षेत्र के बाकरकोल ग्राम निवासी राघवेंद्र पुत्र घनश्याम बुधवार की रात स्थानीय बस्ती भुजबल बाजार में किसी परिचित के यहां रुका था। रात करीब 12 बजे वह अपने पल्सर बाइक से घर के लिए चला। राघवेंद्र जैसे ही अपने गांव के पास पहुंचा पीछे से आए बोलेरो सवार उसकी बाइक में टक्कर मार दिए जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद बोलेरो में सवार पांच व्यक्ति वाहन से उतरे और राघवेंद्र पर टूट पड़े। राघवेंद्र को मारीटकर घायल करने के बाद बोलेरो सवार उसकी पल्सर बाइक और जेब में मौजूद 26 हजार रुपए छीन कर फरार हो गए। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला मंजय सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन के दौरान घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। गुरुवार की देर शाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts