Categories: Crime

रामपुर ने फूका आतंकवाद का पुतला

सुरेश कुमार दिवाकर

रामपुर. अमरनाथ यात्रा पर गए यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद देशभर में आतंकवाद के खिलाफ रोष दिखाई दे रहा है इस श्रंखला में रामपुर में भी जगह जगह आतंकवाद के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया कहीं आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगे तो कहीं आतंकवाद का पुतला फूंका गया इसी क्रम में अलग-अलग समुदायों के लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ मोर्चा निकाला और अपना गुस्सा जाहिर किया।

रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में मुस्लिम महासंघ द्वारा आतंकवाद का पुतला फूंका गया तथा आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए । सदस्यों का कहना था कि चंद लोग आतंकवाद के नाम पर हमारे मुल्क की अमनो अमान को खतरे में डाले हुए हैं उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कि कश्मीर को आतंक से मुक्त करने के लिए कश्मीर सेना के हवाले कर दिया जाए साथ ही चंद आतंकियों का हवाला देते हुए कहा कि कुछ लोग हमारी सरकार को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं हम उनकी निंदा करते हैं तथा भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि जुर्म को मिटाने के लिए जालिम का मिटना जरुरी है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts