Categories: Crime

रफ्तार के कहर ने ली व्यवसायी की जान

हरिशंकर सोनी

सुलतानपुर//कादीपुर. मुड़िला रोड सूरापुर में चाय पत्ती का व्यवसाय करने वाले धर्मनपुर निवासी रायसाहब पांडे 58 वर्ष दुकान बंद कर अपने इकलौते पुत्र सच्चिदानंद पांडे गुड्डू के साथ बाइक संख्या UP 44 S 3355 से घर जा रहे थे। विजेथुआ मोड़ के आगे धीरू बाबा मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही भूसी लादकर ट्रक संख्या U.P.42 T 2023  ने टक्कर मार दी। जिससे वो ट्रक के नीचे आ गए और लड़का दूर जा गिरा। घटना स्थल पर ही राय साहब पांडे की मौत हो गई।ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग गया।

सूचना पर पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ अग्रहरी व अमित जायसवाल ने परिजनों व 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी जहा मृतक की बाडी लेकर कादीपुर सीएचसी लाया गया. अस्पताल प्रशासन के सूचना देने के बाद कादीपुर एसओ ,शैलेन्द्र मणि द्विवेदी हमराही सिपाही के साथ तत्काल हास्पिटल पहुच कर खुद ही एम्बुलेस से बाडी उतरवाकर सुरक्षित रखवाया.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts