Categories: Crime

अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ ने फूंका आतंकवाद का पुतला

हरमेश भाटिया

रामपुर। अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के बैनर तले मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए जहां उन्होंने अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकवादियों द्वारा आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं को मौत के घाट उतार देने की घटना का जोरदार विरोध किया है वही आतंकवाद का पुतला फूंका है

अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हमला पूरी मानवता पर हमला है आतंकियों की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है उन्होंने कहा आतंकवादियों द्वारा किए गए इस हमले की मुस्लिम महासंघ कड़ी निंदा करता है और वह दुख की घड़ी में इस मानवता पर हुए इस आतंकी हमले में अपनी जान गवाने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के परिजनों के कंधे के साथ कंधा मिला कर खड़ा है साथ ही उन्होंने यह कहा जुल्म खत्म करना है तो जालिम का खात्मा भी जरुरी है और सरकार को चाहिए वह बीच चौराहे पर आतंकियों को खड़ा कर उनके सर कलम करने का फैसला ले
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: PoliticsUP

Recent Posts