Categories: Crime

बलिया – शिक्षामित्रों को मिला प्रधान संघ का समर्थन

अंजनी राय

बलिया। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद लाखों की संख्या में सड़क पर आये शिक्षामित्रों के आंदोलन में बलिया के ग्राम प्रधानों ने भी समर्थन देने का ऐलान कर दिया और रविवार के दिन प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने शिक्षामित्रों के नेताओं को लिखित आश्वासन देते हुए कहा कि जिले के ग्राम प्रधान आप लोगों की लड़ाई में आपके कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं।

कहा कि शिक्षा मित्र हम लोगों के ही बीच के लोग हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से सड़कों पर आना पड़ा है। उन्होंने शिक्षामित्रों के आंदोलन में ग्राम प्रधानों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की। उदयपुरा के प्रधान शमीम अंसारी, घोड़ाहरा के प्रधान नफीस अख्तर, जनाडी के प्रधान घनश्याम पांडेय, आगरा के प्रधान बलदेवजी गुप्ता, जवही के प्रधान अखिलेश चौबे, मोहन छपरा के प्रधान प्रतिनिधि मनीष पांडेय सहित दर्जनों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts