Categories: Crime

अगवा छात्र का शव नहर मे मिला

शहनवाज़ खान
बांदा – ग्राम तिदंवारा निवासी भाजपा के बड़ोखर ब्लाक के पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णदेव राजपूत अपने बेटे कक्षा 6 के छात्र स्वयं प्रकाश (11) के साथ शहर स्थित मकान सेढ़ू तलैया अलीगंज में रहते थे। 28 जुलाई की शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे छात्र हमेशा की तरह घर से मुहल्ले में साइकिल चलाने निकला था। परिजनो ने खोजबीन की न मिलने पर शिकायत कोतवाली मे दर्ज कराई थी.

आज रविवार सुबह छात्र के परिजन जब उसे खोजने निकले तो  उसका शव भरखरी गांव के पास फुल्ला का पुरवा नहर पुलिया के नीचे पानी में उतराता मिला। शव मिलने के बाद घटनास्थल में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts