Categories: Crime

दुकानदारों को दबंग आये दिन दे रहे है धमकी

यशपाल सिंह 

फूलपुर-आजमगढ। कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासा चेतरातर गांव में एक दुकानदार को दबंग किस्म का व्यक्ति आये दिन धमकी देते हुए मारपीट पर आमादा रहता है जिससे भयजदा दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी है।

प्राप्तजानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर निवासी अरूण बरनवाल पुत्र मानिकचन्द का चेतरातर गांव में परचून की दुकान है। दुकानदार अरूण जब दुकान पर बैठा रहता है तभी किठावें गांव निवासी एक दबंग व्यक्ति शराब पीकर गाली गुप्ता देते हुए मारपीट पर आमादा हो जाता है व रंगदारी की मांग भी करता है। दंबग की दबंगई से परेशान पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद फूलपुर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts