यशपाल सिंह
इसे लेकर आम आदमी में काफी गुस्सा है। यह डायरिया जहानागंज विकास खण्ड के नवापुर खालसा गांव में फैला हुआ है। अभी तक इस गांव में डायरिया से मरने वालों में हसीना उम्र 5 वर्ष पुत्री रषाक, गुलजार उम्र – वर्ष पुत्र जमालु एवं पवारफ उम्र 58 वर्ष पुत्र अब्दुल्ला शामिल हैं। जबकि डायरिया की चपेट में आने से गंभीर रूप से बीमार मरीजों में अफरोज उम्र 5 वर्ष पुत्र जमालु, कयूम उम्र 4 वर्ष पुत्र जमालु, दिलसान उम्र 15 वर्ष पुत्र अजमेर, जियान उम्र 13 वर्ष पुत्र अजमेर, हजरतुन उम्र 19 वर्ष पुत्र केदार, सदक निशा उम्र 50 वर्ष पत्नी जमील, सहनाज उम्र 30 वर्ष, नेहा उम्र 4 वर्ष इरशाद उम्र 2 वर्ष, साना उम्र 10 वर्ष, आदिल उम्र 13 वर्ष, लालपरि उम्र 65 वर्ष, करिश्मा उम्र 17 वर्ष पुत्री इबारत, मजलूम उम्र 52 वर्ष, शारदा उम्र 56 वर्ष व अलकन उम्र 28 वर्ष शामिल हैं। डायरिया की चपेट में इस गांव के आने के बाद सभी ने पहले अपने परिजनों को नजदीक के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान तीन की मौत हो गयी जबकि दर्जनों अभी बीमार है। गांव के लोगों ने सम्बन्धित प्रशासन को भी इस बाबत अवगत कराया बावजूद इसके कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…