Categories: Crime

न.पा प्रशासन ने नाली-नालों पर से अतिक्रमण हटाया

यशपाल सिंह 

आजमगढ। नगर पालिका क्षेत्र आजमगढ़ में नालियों पर से अवैध अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया है। विगत दिवस बेलइसा से पहलवान तिराहा होते हुए हरवंशपुर के बीच नाली-नालों से अतिक्रमण हटाया गया है। उक्त जानकारी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने दी। उन्होने अपील की है कि इसके बाद कोई व्यक्ति किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें। ऐसा पाये जाने पर उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

उन्होने कहा कि नाला-नाली के किनारे दुरदराज स्थायी पक्का निर्माण न करें। वे जालीदार लोहे का ढक्कन रख सकते है ताकि उसे उठा कर नाली का सफाई की जा सकें।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts