Categories: Crime

दुकानों पर प्लास्टिक थैली मिलने पर होगी कार्यवाहीः ईओ

यशपाल सिंह 

आजमगढ। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद आजमगढ़ डी.के. विश्वकर्मा ने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा फल-सब्जी बिक्रेता, वेण्डर सहित समस्त दुकानदारों द्वारा प्रयोग में लायी जा रही प्लास्टिक थैलियो पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।

समस्त दुकानदार अपनी प्रतिष्ठान आदि से पालीथिन तत्काल हटा दें अन्यथा विशेष अभियान चलाकर पालीथिन आदि जब्त करते हुए अर्थ दण्ड व चालान की कार्यवाही की जायेगी। जिसके लिए सम्बन्धित दुकानदार व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगें। 

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts