Categories: Crime

दलित छात्राओं से छेड़खानी के बाद हुआ बवाल कई घायल

यशपाल सिंह // आजमगढ़। निजामाबाद थाना छेत्र के दाऊदपुर हरिजन बस्ती व खलीलाबाद यादव बस्ती में दलित छात्राओं से छेड़खानी कॊ लेकर कर जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दर्जन भर महिलाएं व पुरुष घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्षों को थाने में बैठाया गया है।
बताते हैं कि दाऊदपुर दलित बस्ती की लगभग 40 छात्राएं खलीलाबाद स्थित रामदेव डिग्री कालेज व शांति देवी इंटर कालेज ईश्वरपुर में पढ़ती है। बस्ती के लोगों का आरोप है कि हमारे गाँव की लड़कियां मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे कालेज जा रही थी। खलीलाबाद गांव के पांच युवकों ने रास्‍ते में छेड़खानी की। इस दौरान युवकों ने दो छात्राओं को जमीन पर पटक कर अश्‍लील हरकत की।
बाकी लड़कियां भागकर गांव पहुंची और लोगों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद बस्‍ती के लोग घटनास्‍थल की तरफ भागे। भीड़ आती देख आरोपी मौके से फरार हो गये। छात्राओं ने युवकों को पहचान लिया था। बस्‍ती के लोग जब उनके परिवार के लोगों से शिकायत करने पहुंचे तो उनपर हमला कर दिया गया।
हमले में राकेश राम 26, रोशन 20 पुत्रगण हीराराम; चंदन राम 28पुत्र खिंचडू; रामसुरत 58 पुत्र सहदेव राम; गोविंदा 18 पुत्र प्रबलराम; पुष्पा देवी40 पत्नी जोगिन्दर; सुनीता देवी 35 पत्नी धर्मेंद व राजमती 45 पत्नी रामचंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गयी। सभी का उपचार जिला अस्‍पताल में चल रहा है। मामूली रूप से घायल आधा दर्जन लोगों ने स्‍थानीय स्‍तर पर उपचार कराया। घटना के बाद से ही यादव बस्ती व हरिजन बस्ती में तनाव बना है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts