गिंरवा थाना क्षेत्र के देवरार गांव में सोमवार की सुबह खेत से घर लौट रहे किसान को बोलेरो ने कुचल दिया। उसकी मौत हो गई। ।एक अन्य दुर्घटना में मंदिर से लौट रहे किसान को बाइक ने टक्कर मार दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देवरार गांव निवासी हरिबाबू (52) पुत्र सूरजदीन खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह सोमवार की सुबह खेत से घर लौट रहा था। तभी नरैनी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। हरिबाबू जमीन पर गिर गया, दुर्घटना के बाद बोलेरो मौके से फरार हो गई। मौके पर पहुंचे घरवालों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव निवासी शिवकुमार (65) पुत्र धर्मपाल सोमवार की सुबह देवी दर्शन करने के बाद घर लौट रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया राहगीरो की मदद से जिलाअस्पताल पहुचाया जहा डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…