जावेद अंसारी
बीएचयू के कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा है कि अगर उनको छुट्टी पर जाने को कहा जाएगा तो वह अपने पद से ‘त्यागपत्र’ दे देंगे. उन्होंने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अभी तक उनसे ऐसा करने को नहीं कहा है. मंत्रालय ने इस बीच त्रिपाठी के उत्तराधिकारी के लिए नामों को शॉर्टलिस्ट करने की सामान्य प्रक्रिया शुरू कर दी है. वह बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में हाल में हुई हिंसा से निपटने को लेकर विवाद के केंद्र में हैं. उनका कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है.
त्रिपाठी ने कहा, ‘अब तक मुझसे इस तरह की कोई भी बात नहीं कही गई है. मैं घटना के दिन से मानव संसाधन विकास मंत्री (प्रकाश जावड़ेकर) से संपर्क में हूं और उनको स्थिति और उठाए गए कदमों से अवगत कराया है. लेकिन अगर मुझे छुट्टी पर जाने को कहा जाता है तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा.’ कुलपति ने कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में कई काम किये हैं. उन्होंने कहा, ‘बहुत कुछ किया है, कार्यकाल समाप्त होने से दो माह पहले छुट्टी पर जाना अपमानजनक होगा. ऐसे में मैं पद छोड़ना पसंद करूंगा.’ मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि उनके उत्तराधिकारी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन नये कुलपति की नियुक्ति के समय बीएचयू परिसर में हिंसा पूरी तरह एक ‘संयोग’ है.
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि अशांति की स्थिति पैदा नहीं होती, फिर भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाती
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…